सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ sushmitasen47
गोल्ड डिगर नहीं, 'लव डिगर'
ललित मोदी से जब सु्ष्मिता सेन के अफेयर की खबरें उड़ीं तब उन्हें गोल्ड डिगर कहकर खूब ट्रोल किया गया। इसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया था। अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें इस बात पर हंसी आई। सुष्मिता के बारे में बेशक लोग कुछ भी कहें, लेकिन वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं। अभिनेत्री को गोल्ड डिगर कहे जाने पर विक्रम भट्ट उनके बचाव में आए। उन्होंने एक किस्सा साझा किया, 'सुष्मिता सेन वो आखिरी इंसान हैं जो किसी भी इंसान से प्यार करने से पहले उसका बैंक बैलेंस नहीं देखेंगी। जब सुष्मिता को मुझसे प्यार हुआ, तब मेरे पास एक रुपया भी नहीं था। मैं 'गुलाम' डायरेक्ट कर रहा था, पर मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं वो दिन कभी नहीं भूलूंगा जब सुष्मिता मुझे पहली बार यूएस ले गईं और मेरी ट्रिप का भी खर्च उठाया। मेरे पास उस समय बिल्कुल भी पैसे नहीं थे।