फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी राउंड में बच्चन खानदान की बहू को हराकर सुष्मिता ने जीता था ये खिताब

Tue, 04 Jun 2019 01:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sushmita sen, aishwarya rai - फोटो : social media
सुष्मिता सेेन ने साल 1994 में ऐश्वर्या राय को पीछे छोड़कर फेमिना मिस इंडिया के खिताब पर कब्जा किया था। माना जाता है कि दोनों के रिश्ते में हमेशा खटास रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने पहली बार इस पर बात करते हुए कहा कि इस तरह की खबरें पूरी तरह बकवास हैं। दोनों ने हमेशा एक दूसरे का सपोर्ट किया है। सुष्मिता ने इस तरह की खबरों को भले ही महज अफवाह करार दिया हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में कांटे की टक्कर में सुष्मिता ने ऐश्वर्या को पीछे छोड़ा था।
विज्ञापन

2 of 7
sushmita sen, aishwarya rai - फोटो : social media
1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ने फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था। यह कॉम्पिटिशन गोवा में हुआ था। उस दौरान ऐश्वर्या जीतने की प्रबल दावेदार थीं। यही नहीं सुष्मिता खुद भी मानती थीं कि सभी ऐश्वर्या के जीतने के दावेे कर रहे थे। उन्हें खुद भी यही लग रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
sushmita sen, aishwarya rai - फोटो : social media
आखिरी राउंड में सुष्मिता और ऐश्वर्या दोनों पहुंचने में कामयाब रहीं लेकिन मुकाबला टाई हो गया था। जज ने दोनों को ही 9.33 नंबर दिए थे। इसके बाद ये तय हुआ कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा जो इसका अच्छा जवाब देगा, वो मिस इंडिया का खिताब जीत जाएगा।
 

4 of 7
sushmita sen, aishwarya rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या से सवाल पूछा गया कि 'आप अपने पति में कैसी क्वालिटी देखना चाहेंगी। रिज फॉरेस्टर की तरह बोल्ड और ब्यूटीफुल या मैसन कैपवेल के जैसा।' बता दें कि रिज फॉरेस्टर और मैसन कैपवेल दोनों ही हॉलीवुड सीरीज के कैरेक्टर के नाम हैं। इसके जवाब में ऐश ने कहा था, 'मैसन। हम दोनों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं। मैसन बहुत केयरिंग हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। जो मेरे कैरेक्टर से मेल खाता है।'
विज्ञापन

5 of 7
sushmita sen - फोटो : twitter
वहीं, सुष्मिता से पूछा गया था, 'आपको अपने देश के टेक्सटाइल हेरिटेज के बारे में क्या जानकारी है? ये कब से शुरू हुआ? और आप क्या पहनना पसंद करेंगी?' यही वो सवाल था जिसने सुष्मिता को ताज का हकदार बना दिया।
विज्ञापन

6 of 7
sushmita sen - फोटो : twitter
सुष्मिता ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये महात्मा गांधी के समय शुरू हुआ था। इसे बहुत लंबा समय बीत चुका है। मुझे भारतीय और पारंपरिक कपड़े पहनना बहुत पसंद है। मैं अपने वॉर्डरोब में भारतीय पारंपरिक कपड़े रखना चाहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sushmita sen - फोटो : twitter
आपको जानकर हैरानी होगी जिस वक्त उन्होंने इस खिताब को भारत की झोली में डालकर देश का नाम रौशन किया था उस समय उनके पास प्रतियोगिता के लिए अच्छे गाउन खरीदने के पैसे नहीं थे। सुष अपनी मां के साथ दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट गईं जहां उन्होंने पर्दे का कपड़ा और एक जोड़ी मोजे खरीदे। सुष के घर के नीचे गैराज में एक दर्जी बैठता था। उनकी मां ने उसी को वो पर्दे का कपड़ा थमाते हुए बोला-'देखो, टीवी पर आना है, अच्छी सी ड्रेस सिल दो।' आपको जानकर हैरानी होगी कि रैंप पर उन्होंने जो अपने हाथों में गल्वस पहने थे, वो उनकी मां ने मोजे से तैयार किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें