फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब विदेशी महिला ने गाया था राज कपूर- नरगिस का गाना, सुषमा स्वराज ने ऐसे दिया था साथ

Wed, 07 Aug 2019 06:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुषमा स्वराज के साथ उज्बेकिस्तान की एक महिला - फोटो : सोशल मीडिया
6 अगस्त की रात भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने से सुषमा स्वराज का निधन हुआ हो गया। हर कोई उन्हें अपने अपने अंदाज में याद कर रहा है। ऐसे में सुषमा स्वराज का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
दरअसल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार का एक पुराना ट्वीट फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में दिवंगत सुषमा स्वराज उज्बेकिस्तान की एक महिला के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
वीडियो में उज्बेकिस्तान की एक महिला फिल्म 'श्री 420' का गाना 'इचक दाना बीचक दाना' गाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं सुषमा स्वराज उनके साथ खड़ी हुई हैं।

4 of 6
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
इस वीडियो को रवीश कुमार ने शेयर करते हुए लिखा था- 'बॉलीवुड कोई भी सीमा नहीं जानता। उज्बेकिस्तान में जहां राज कपूर और नरगिस को घर-घर में पहचाना जाता है। इस उज्बेकी महिला को उनकी लगन के लिए सलाम है क्योंकि वह क्लासिक फिल्म 'श्री 420' का गाना 'इचक दाना बीचक दाना' गा रही हैं।'



 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुषमा स्वराज ने बतौर विदेश मंत्री विदेशों में फंसे कई भारतीय नागरिकों की मदद की थी। वहीं सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुषमा स्वराज फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बता दें कि 1998 में वाजपेयी सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रहते हुए सुषमा ने फिल्म निर्माण को उद्योग का दर्जा दिलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें