फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushma Seth Birthday: 'हम लोग' की इस 'दादी' के दीवाने थे लोग, एक्ट्रेस के लिए दूरदर्शन पहुंचते थे लेटर

Tue, 20 Jun 2023 09:51 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुषमा सेठ - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सुषमा सेठ आज यानी 20 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने करीब 20 साल तक थिएटर किया था। सुषमा ने 42 वर्ष की आयु में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपने करियर के दौरान उन्होंने जुनून, सिलसिला, प्रेम रोग, तवायफ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिल्मों में अभिनेत्री अक्सर दादी मां या मां के किरदार में नजर आईं। 

विज्ञापन

2 of 5
सुषमा सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म कल हो न हो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। दिल्ली में जन्मी सुषमा के लाखों फैंस हैं। इसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं। दरअसल, देश के सबसे पहले टीवी सीरियल ‘हम लोग’ में उनके किरदार की काफी मांग थी। उनके फैंस उनके लिए  भर-भरकर के लेटर दूरदर्शन पहुंचते थे।

विज्ञापन

3 of 5
सुषमा सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां , सुषमा का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। इसका खुलासा खुद ‘हम लोग’की एक्ट्रेस सुषमा ने किया था। दरअसल, कुछ समय पहले शो की स्टार कास्ट टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंची थी। शो में अभिनेत्री वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ी थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें हम लोग सीरियल में दादी का रोल मिला और उन्होंने इस रोल को करने के लिए क्यों हां की थी।

4 of 5
सुषमा सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
इस शो में उन्होंने इमरती देवी का किरदार निभाया था। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि दादी का किरदार इतनी खूबसूरती से लिखा गया था कि मुझे इससे प्यार हो गया। उन्हें अपना किरदार काफी पसंद आया और उन्होंने इस किरदार के लिए तुरंत हामी भर दी थी। शो के होस्ट कपिल ने उनसे पूछा कि सुषमा जी क्या यह सच है कि दादी के किरदार को शो में थोड़े समय के लिए ही दर्शाया जाना था।

Amar Ujala Samvad 2023: ए मेरे प्यारे वतन..., अमर उजाला संवाद में मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुनगुनाया यह गाना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुषमा सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि हां, यह सही बात है दूरदर्शन में उन्हें प्रशंसकों के लेटर पहुंचते थे, जिनमें यह लिखा होता था कि दादी के किरदार को न मारें। यही वजह थी कि शो के निर्माताओं ने इस किरदार को आगे जारी रखने का फैसला किया। हालांकि, कहानी की मांग के अनुसार, शो के आखिर में दादी इमरती को कैंसर से मरते हुए दिखाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Bollywood Movies: इन फिल्मों और सीन्स को किया गया कॉपी, यूजर्स ने जमकर लगाई स्टार्स से लेकर निर्देशक की क्लास  
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें