फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: भाजपा सांसद सुशील मोदी ने की 'द कश्मीर फाइल्स' पर जीएसटी छूट की मांग, राज्यसभा में दिया नोटिस

Tue, 22 Mar 2022 01:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
भाजपा सांसद सुशील मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर केंद्रीय जीएसटी छूट की मांग को लेकर जीरो आवर नोटिस दिया है। इस फिल्म को मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में टैक्स फ्री किया गया है। यह फिल्म, जो 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के घाटी से पलायन पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
11 मार्च को रिलीज होने के बाद से फिल्म विवादों में घिर गई है और इस पर भाजपा और विपक्षी दलों के परस्पर विरोधी विचार हैं। फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है, जिन्हें 'ताशकंद फाइल्स', 'हेट स्टोरी' और 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram
इस फिल्म के समर्थन में अब तक कई नेता और बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी आ चुके हैं। आम जनता भी फिल्म से सीधे जुड़ रही है। जो भी द कश्मीर फाइल्स देख रहा है उसके मुंह से सिर्फ यही निकल रहा है कि- शानदार, जरूर देखें। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई भी कर रही है।
विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की कहानी ने लोगों की आंखे नम कर दी हैं। द कश्मीर फाइल्स के सभी किरदारों ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और चिन्मय मंडलेकर ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें