फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से दर्शकों के बीच में खास पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में बॉलीवुड के एक बड़े डायरेक्टर ने सुशांत सिंह को अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया है। उनकी यह फिल्म काफी अलग रहने वाली है।
विज्ञापन
2 of 4
खबरों की मानें तो फिल्म 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत को अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म ने निर्माता साजिद नडियाडवाला होंगे। नितेश तिवारी की इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।
विज्ञापन
3 of 4
अगर ऐसा होता है तो श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत बड़े परदे पर पहली बार रोमांस करते नजर आएंगे। हालांकि अभी की फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इस बारे में खुलकर कोई जानकारी नहीं दी है। पता हो की इससे पहले श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत ‘चंदा मामा दूर के’ में साथ नजर आने वाली थे, लेकिन यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ‘द फॉल्ट इन स्टार्स’ के रीमेक में व्यस्त हैं। खबरों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत नितेश तिवारी की फिल्म पर इस फिल्म को करने के बाद शुरू करेंगे। फिल्म ‘द फॉल्ट इन स्टार्स’ की शूटिंग जमशेदपुर और पेरिस में शुरू होने वाले ही है।