फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रिया चक्रवर्ती की थी सुशांत सिंह राजपूत के पैसों पर नजर? जानिए वायरल ऑडियो में क्या कह रहे हैं दिवंगत अभिनेता

Sat, 29 Aug 2020 09:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मामले की जांच इस समय सीबीआी कर रही है। जिसके तहत कई खुलासे भी किए जा रहे हैं। वहीं हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में भी कई खुलासे किए हैं। अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है। जिसमें वो रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के साथ अपने भविष्य और पैसों को लेकर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
इस ऑडियो क्लिप में सुशांत अपने रिटायरमेंट, बीमारी, बॉलीवुड छोड़ने जैसी बातें कर रहे हैं। साथ ही अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में भी बातें कर रहे हैं। इस डिस्कशन के लिए सुशांत के सभी वित्तीय अधिकारियों को भी बुलाया गया था। साथ ही रिया चक्रवर्ती और उनके पिता भी हैं। ऑडियो में सुशांत कह रहे हैं 'मैं इस शहर से निकलना चाहता हूं।' साथ ही रिया सुशांत के पैसों को सेव करने की उनकी एफडी बनवाने की बात कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल ऑडियो क्लिप में रिया कह रही हैं कि, 'सुशांत को पैसे की एफडी तैयार करनी चाहिए। रिया बोल रही हैं- मैं ये सब ऐसे चाहती हूं कि उदाहरण के तौर पर मैं वहां पर नहीं हूं, श्रुति और मिरांडा भी नहीं हैं और कोई नया शख्स सुशांत के साथ है। उसे सुशांत का कार्ड मिल जाए। पहली चीज तो मैं सुशांत से कहूंगी कि सारे पैसों की एफडी बना ले। हम सुशांत का सारा पैसा एफडी में रखेंगे। सुशांत के कार्ड में 10-15 लाख से ज्यादा नहीं होंगे। दूसरी बात जो पैसा सुशांत के पास है, जिससे सुशांत को ब्याज मिलता रहे। सुशांत की जमा पूंजी भी सुरक्षित रहेगी। सुशांत के दस्तखत के बिना कोई एफडी तुड़वा ना सके।'

4 of 6
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty
सुशांत ऑडियो क्लिप में बोल रहे हैं कि, 'मैं इस शहर से निकलना चाहता हूं। वहीं रिया बोल रही हैं पहले हम गोवा जाना चाहते हैं। एक-दो महीने वहां रहेंगे। उसके बाद हम फैसला करेंगे। ये अपने भविष्य को लेकर सोच रहा है। सुशांत बोलते हैं रिटायरमेंट जैसी चीजों के लिए कैसे होगा ये? मैं मदद चाहता हूं। रिया बोलती हैं ये सारी चीजें पैसों के लिए है। जो पैसे इसके पास है उसका रिटर्न क्या मिलेगा। सुशांत बोलते हैं कि मैं किसी प्राकृतिक जगह पर जाना चाहता हूं। रिया बोलती हैं पावना या ऐसी जगह, जहां मन को शांति मिले। हम एक या दो दिन पावना जाएंगे। और वहां देखते हैं कि कैसा महसूस होता है। मैं ज्यादातर वक्त इनके साथ रहना चाहती हूं। फिर हम इस घर से निकलने की बात करेंगे।'
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
आगे ऑडियो में सुशांत कह रहे हैं, 'मैं केवल निवेदन करना चाहता हूं। हम ये सब कैसे खत्म कर सकते हैं और पैसा बचा सकते हैं। हां यहां पर मैं अपने दिमाग से लड़ रहा हूं। ये ही सबसे मुश्किल वक्त है जो मैंने कभी नहीं देखा है।' ऑडियो में रिया और सुशांत के अलावा भी अन्य आवाजें आती हैं उन्हीं में से एक कहता है कि, 'बुरे वक्त के समय ही प्राइवेट ट्रस्ट को बनाया जाता है। जहां पर व्यक्ति के सारे वित्तीय निर्णयों को ट्रस्ट से जुड़े लोगों को साथ में रखकर देखरेख की जाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty
इसके अलावा ऑडियो में सुशांत अपनी गाड़ियों को बेचने की बात भी करते हैं। जिस पर वहां बैठे अन्य लोगों में से कोई इस बारे में मना कर देता है। वो कहते हैं कि ये सही नहीं होगा। गाड़ी की जरूरत कभी भी पड़ सकती है। तो वहीं सुशांत ये भी कहते हैं कि इस घर को वो अफॉर्ड नहीं कर पाएंगे। जिस पर रिया कहती हैं कि अभी हमने जो पैसे डिपॉजिट किये हैं उससे कुछ महीने बीत जाएंगे। और आगे हम मकान मालिक से बात कर लेंगे। गौरतलब है कि इस ऑडियो को सुनकर कहा जा सकता है कि रिया सुशांत को वित्तीय सलाह देती रहती थीं। हालांकि उन्होंने इस बारे में मना किया है सुशांत के वित्तीय फैसले वो स्वयं की लिया करते थे।

पढ़ें: कोरोना वायरस को जेनेलिया डिसूजा ने दी मात, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें