बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत तो दुनिया से चले गए। लेकिन सुशांत अपने पीछे कई सवाल छोड़कर गए हैं। ऐसे सवाल जिनका जवाब किसी के भी पास नहीं है। सारे सवालों के जवाब भी सुशांत के साथ ही चले गए हैं। सुशांत की मौत के बाद जो सबसे बड़ा सवाल उठा है वो यही है कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया? उनके फैंस और करीबियों का तो ये ही कहना है कि सुशांत बॉलीवुड में नेपोटिज्म का शिकार हुए हैं। जिसके चलते वो डिप्रेशन में थे और उन्होंने ये कदम उठा लिया।