फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत समेत इन एक्टर्स ने भी ले ली अपनी ही जान, किसी ने अवसाद तो किसी ने कर्ज की वजह से किया था सुसाइड

Wed, 17 Jun 2020 08:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इन एक्टर्स ने भी ले ली अपनी ही जान - फोटो : सोशल मीडिया
34 साल के बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अभिनेता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कहती है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के कारण क्लीनिकल डिप्रेशन का शिकार हुए थे। वजह चाहे जो भी रही हो लेकिन बुलंदी पर पहुंचकर आत्महत्या जैसी कदम उठाना किसी सेलिब्रिटी द्वारा पहली बार नहीं किया गया। आज हम आपको ऐसे सितारों की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं जिन्होंने खुद ही अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

2 of 8
पत्नी के साथ गुरु दत्त - फोटो : file photo
गुरुदत्त
पचास और 60 के दशक में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज माने जाने वाले गुरुदत्त ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। उन्हें बेहतरीन फिल्म निर्देशक के अलावा उतना ही बेहतरीन अभिनेता भी माना जाता था। अक्टूबर 1964 में मुंबई के पेड्डर रोड इलाके में स्थित अपने अपार्टमेंट में वे मृत पाए गए थे। आत्महत्या से पहले उनकी पत्नी से बेटी से मिलने को लेकर लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन

3 of 8
मनमोहन देसाई - फोटो : social media
मनमोहन देसाई
हिंदी फिल्मों के सफल फिल्मकारों में से एक गिने जाने वाले मनमोहन देसाई ने कई कमर्शियल फिल्में बनाईं थीं। 1994 में मनमोहन देसाई के निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया था। खबरों की माने तो देसाई की मौत उनके घर की बालकनी से गिरने से हुई। उस वक्त ऐसी भी बातें हो रही थीं कि उन्होंने आत्महत्या किया था। हालांकि उनकी मौत आज भी एक रहस्य है।

4 of 8
कुणाल सिंह - फोटो : ट्विटर
कुणाल सिंह 
कुणाल सिंह ने 'Kadhalar Dhinam' से एक्टिंग में कदम रखा था। फिल्म में उनके अपोजिट सोनाली बेंद्रे थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी। लेकिन 7 फरवरी 2008 को कुणाल अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में पंखे से लटके हुए मिले थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन अंदाजा लगाया जाता रहा है कि फिल्मों में लगातार मिल रही असफलता से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

5 of 8
उदय किरण - फोटो : ट्विटर
उदय किरण
तेलुगू अभिनेता उदय किरण ने भी साल 2014 में पंखे से लटककर जान दे दी थी। अभिनेता शायद अवसाद से ग्रस्त थे। किरण की पहली तीन फिल्मों चित्रम, नुवू नेनू और मानासांता नुवी से उन्हें हैट्रिक हीरो के रूप में जाना जाने लगा था। उदय किरण ने 2000 में तेजा द्वारा निर्देशित तेलुगू फिल्म चित्रम से अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

6 of 8
नितिन द्वारकादास कपूर - फोटो : ट्विटर
नितिन द्वारकादास कपूर
तेलुगू फिल्मों के निर्माता नितिन द्वारकादास कपूर ने साल 2017 में मुंबई में एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वे अवसाद ग्रस्त थे और उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

7 of 8
कुशल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
कुशल पंजाबी
टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने पिछले साल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुशल पंजाबी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल और डांसर के तौर पर की थी। 
विज्ञापन

8 of 8
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनमीत ग्रेवाल
मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन की वजह से डिप्रेस होकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता पहले से ही कर्ज में डूबे हुए थे और इस लॉकडाउन ने उन्हें आर्थिक रूप से और ज्यादा तंग बना दिया था। परेशान होकर उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें