कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
फिल्म राब्ता के दौरान सुशांत और कृति के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। उस दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी आई थीं हालांकि दोनों में से किसी ने इस पर कोई बात नहीं की। सुशांत का निधन उनके लिए सदमे की तरह था। कृति सोशल मीडिया पर अभिनेता को याद करते हुए कई पोस्ट साझा कर चुकी हैं। हाल ही में कृति ने कुछ ऐसा लिखा जिसे रिया चक्रवर्ती से जोड़कर देखा जा रहा है।