फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput suicide: सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, एक्टर के शरीर में नहीं मिला किसी तरह का जहर

Wed, 01 Jul 2020 09:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के 15 दिन बाद भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने इस आत्महत्या मामले में अब तक 28 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में उनकी मौत को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की विसरा रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर के शरीर में किसी भी तरह के संदिग्ध रसायन या जहर नहीं पाया गया है। बता दें, फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विसरा को जेजे अस्पताल में विश्लेषण के लिए भेजा गया था और मंगलवार को यह रिपोर्ट सामने आई। ऐसे में ये तो साफ है कि सुशांत ने आत्महत्या ही की है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के निधन के बाद मुंबई के कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद उनके ऑर्गन्स विसरा रिपोर्ट के लिए जे.जे. हॉस्पिटल भेजे गए। जहां से उनकी विस्तृत रिपोर्ट भी बीते दिनों सामने आई थी। इस रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह एस्फिक्सिया (Asphyxia) बताई गई थी। यानी की शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाने की वजह से मौत।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
14 जून को पोस्टमार्टम होने के बाद सुशांत की एक प्राइमरी रिपोर्ट सामने आई थी। जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट के लिए उनके ऑर्गन्स जेजे अस्पताल भेजे गए थे। इस विस्तृत रिपोर्ट में सामने आया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने की वजह से ही हुई थी। उनकी प्राइमरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट जहां तीन डॉक्टरों की निगरानी में बनी थी। इसके बाद पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार था और अब वह भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इसकी  जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुशांत कई दिनों से डिप्रेशन में थे। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया होगा। हालांकि अभी इस बारे में केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं। अब तक जांच पूरी नहीं हुई है।सुशांत की आत्महत्या मामले में पुलिस उनके परिवार के अलावा उनके करीब रहने वाले इंडस्ट्री के कुछ लोगों का बयान ले चुकी है, जिनमें सुशांत की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, रोहिनी अय्यर जैसे लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें