फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत को गले लगाने से पहले सुशांत सिंह राजपूत के 24 घंटे, अनार का जूस लेकर कमरे में गए फिर नहीं लौटे...

Sun, 14 Jun 2020 11:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने जो कदम उठाया है उससे उनके परिवार के साथ ही दोस्त और फैंस अब तक सदमे में हैं। किसी को भी अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अब तक केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं। क्योकि ना तो उनके पास से कोई सुसाइड नोट मिला और ना ही ये कदम उठाने से पहले उन्होंने किसी से इस बारे में कोई बात की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत के कमरे से कुछ दवाइयां और पेपर्स मिले हैं। जिनके जरिए पता चला कि सुशांत पिछले छह महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। जिसके चलते यही कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने ये कदम डिप्रेशन में ही उठाया है। अपने पीछे कई सवाल छोड़कर गए सुशांत के मौत से पहले 24 घंटे कैसे बीते होंगे? जब उन्होंने ये कदम उठाया उस समय उनके दिमाग में क्या चल रहा होगा?
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
ये तमाम सवाल आज हर किसी के जेहन में उठ रहे हैं। सुशांत की मौत से पहले के आखिरी 24 घंटे शायद इन सवालों की गुत्थी को सुलझाने में कुछ मदद करेंगे। 13 जून 2020 को सुशांत अपने घर में ही थे। सुशांत घर में अकेले नहीं बल्कि उनके दोस्त भी साथ ही में थे। हंसते खेलते खुशमिजाज सुशांत को अचानक क्या हुआ ये कोई नहीं जानता।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
कशमकश भरे थे आखिरी तीन घंटे!
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक रात में 12 बजे के बाद सुशांत ने एक अभिनेता दोस्त को कॉल किया, लेकिन फोन पिक नहीं हुआ।
  • सुशांत सिंह राजपूत सुबह 6:30 बजे उठे थे। उस समय सबकुछ ठीक था।
  • सुबह 9:30 बजे बहन से फोन पर बात की।
  • इसके बाद सुशांत ने अपने दोस्त महेश कृष्णन को फोन किया।
  • 10:30 बजे कमरे से निकले अनार का जूस लिया और वापस कमरे में लौट गए।
  • कुछ देर बाद जब नौकर खाने का पूछने गया तो कमरा बंद था और कोई खोल नहीं रहा था।
  • साथ रहने वाले दोस्तों ने सुशांत को फोन भी किया लेकिन फोन नहीं उठा। 
  • सुशांत की बहन को फोन कर बुलाया गया। जिसके बाद कमरा खोलने की कोशिश की गई।
  • 12:30 बजे कमरा खुलवाने की कोशिश की गई।
  • कमरा नहीं खुलने पर चाबी बनाने वाले को बुलाया गया और दरवाजा खोला गया।
  • दरवाजा खोलते ही सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। सुशांत अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहे थे।
  • सुशांत हरे रंग के कपड़े के जरिए फांसी के फंदे पर झूलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे। उनका पूरा परिवार यहीं पर रहता था। सुशांत के दुनिया को अलविदा कहने की खबर से मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर है। तमाम बड़े सितारों ने सुशांत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं सुशांत की मौत पर कई सवाल भी उठाए जा रहे हैं। बिहार के मशहूर राजनेता पप्पू यादव ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कहा कि वह आत्महत्या जैसा बड़ा कदम नहीं उठा सकते। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने अभिनेता की मौत की सीबीआई जांच करवाने की मांग भी की है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीर वायरल करने वालों पर भड़के बॉलीवुड सितारे, सुनाई खरी-खोटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें