फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में प्रवाहित होंगी सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां, परिवार संग वापस पटना लौटेंगे पिता

Tue, 16 Jun 2020 08:26 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का बीते रोज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में उनके पिता केके सिंह, बहनें, कृति सेनन, विवेक ओबेरॉय, श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा, कांग्रेस नेता संजय निरुपम, निर्देशक अभिषेक कपूर, सुनील शेट्टी, राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, रिया चक्रवर्ती और ताहिर राज भसीन मौजूद रहे। तेज बारिश के बीच अभिनेता को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत ने कहा दुनिया को अलविदा - फोटो : अमर उजाला
अब खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों को उनके घर पटना ले जाया जाएगा। वहीं गंगा में इनका विसर्जन किया जाएगा। अभी सुशांत का परिवार मुंबई में मौजूद है। खबर है कि सुशांत के पिता परिवार संग पटना लौट जाएंगे, और पटना में ही बाकी की सारी रस्में होंगी।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था। हालांकि मूल रूप से सुशांत पूर्णिया जिले के मालदहा गांव के रहने वाले हैं। 15 जून को करीब 4.30 बजे सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी और अब सुशांत सिंह सिर्फ यादों में रह गए हैं।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत के एक करीबी शख्स ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले काफी समय से लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया था। पिछले एक से दो महीने से उन्होंने लोगों से मुलाकात बेहद सीमित कर दी थी। मौत से कुछ घंटे पहले भी उन्होंने अनार का जूस पिया था। उन्होंने अपनी दवाएं लेनी बंद कर दी थी। उनकी मौत से एक महीने पहले से वो अपने कमरे में ही रहते थे और दोस्तों से भी बात नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बता दें 34 साल के सुशांत ने रविवार सुबह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस को सुशांत के कमरे से एक फाइल मिली है, जिससे पता चलता है कि वह छह महीने से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए दर्शकों के बीच पहचाने जाते थे, जिन्होंने 'काई पो छे' और 'एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी शानदार फिल्में दर्शकों को दी थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें