फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सुसाइड केस: जांच की आंच पहुंची यशराज की कास्टिंग डायरेक्टर तक, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

Sat, 27 Jun 2020 08:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, शानू शर्मा - फोटो : Social Media
मुंबई में जिनका सपना हिंदी सिनेमा में अपना अलग मुकाम बनाने का है, उनमें से किसी से पूछिए, शानू शर्मा के नाम की अहमियत क्या है? तो आपको पता चलेगा कि शानू शर्मा वह एंट्री टिकट है, जिसके हाथ में आते ही यशराज फिल्म्स का हिस्सा बनना पक्का है। शानू शर्मा हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी कास्टिंग डायरेक्टर हैं और यशराज फिल्म्स की हर फिल्म की कास्टिंग वह और उनकी टीम ही करती है। उन्हें मुंबई पुलिस ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में तलब कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
शानू शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या केस की छानबीन में मुंबई पुलिस लगातार सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। सुशांत के साथ यशराज फिल्म्स का तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट पूरा न होने के कारण यह प्रोडक्शन हाउस भी पुलिस के फिलहाल शक के दायरे में है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस ने यशराज फिल्म्स की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा से पूछताछ की है। इससे पहले पुलिस ने यशराज फिल्म्स में काम कर चुके आशीष सिंह और आशीष पाटिल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। सूत्र बताते हैं कि इस बारे में जल्द ही आदित्य चोपड़ा को भी तलब किया जा सकता है हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस के किसी अधिकारी ने अब तक नहीं की है।

विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में पुलिस अब तक 26 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। शानू शर्मा से शनिवार को हुई पूछताछ के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है। सूत्र बताते हैं कि उनसे यशराज फिल्म्स की फिल्मों में कास्टिंग की पूरी प्रक्रिया समझी गई। पुलिस ने ये समझने की कोशिश की कि किसी नवोदित कलाकार को फिल्म के लिए चुने जाने से पहले और बाद में यशराज फिल्म्स में किन चरणों से होकर गुजरना होता है।
 

4 of 5
shuddh desi romance - फोटो : file photo
जैसा कि पहले ही ये बताया जा चुका है कि सुशांत सिंह राजपूत ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया था जिसमें से वह दो फिल्मों में काम कर चुके थे। इन दो फिल्मों में से एक फिल्म थी 'शुद्ध देसी रोमांस', जिसमें उनके साथ वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा नजर आई हैं। जबकि, दूसरी फिल्म है 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी', जिसका निर्देशन दिबाकर बैनर्जी ने किया है। फिल्म निर्देशक शेखर कपूर कह चुके हैं कि सुशांत को इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत तीसरी फिल्म 'पानी' ऑफर की गई थी लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से इस फिल्म को कंपनी ने बनाया ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : Social Media
सुशांत की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस अब तक सुशांत के करीबी लोगों, उनके माता-पिता, बहनों, प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, मित्र संदीप सिंह आदि से पूछताछ कर चुकी है। यहां तक कि पुलिस ने सुशांत की आने वाली अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' के निर्देशक मुकेश छाबड़ा से भी पूछताछ की है। सुशांत की यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है। सुशांत के घरवाले और उनके फैंस इस फिल्म की रिलीज सिनेमाघरों में चाहते हैं।

पढ़ें: Siya Kakkar Suicide: फॉरेंसिक लैब भेजा गया Tik Tok स्टार सिया कक्कड़ का मोबाइल, खुल सकता है मौत का राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें