फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: बयान दर्ज करवाने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे राजीव मसंद, सुशांत की फिल्मों को दी थी निगेटिव रेटिंग

Tue, 21 Jul 2020 01:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजीव मसंद, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से अधिक हो चुका है। एक तरफ जहां सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमा गया है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया सहित कई सितारे भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि दूसरी ओर मुंबई पुलिस भी इस मामले की जांच तेजी से कर रही है। ऐसे में अब फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
राजीव मसंद - फोटो : Social Media
मशहूर फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद को मुंबई पुलिस ने बांद्रा स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया है। राजीव की बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचने की तस्वीरें भी एएनआई ने जारी की हैं। राजीव मसंद पर ऐसा आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर सुशांत की फिल्मों को निगेटिव रेटिंग दी थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जिसके तहत अब राजीव मसंद का बयान दर्ज किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक राजीव मसंद ने सुशांत को लेकर कई निगेटिव आर्टिकल लिखे थे। साथ ही सुशांत की फिल्मों को निगेटिव रेटिंग भी दी थी।

4 of 5
राजीव मसंद - फोटो : Social Media
कहा जा रहा है कि राजीव ने कुछ लोगों के कहने पर सुशांत की फिल्मों को निगेटिव रेटिंग दी थी। इसी संदर्भ में पुलिस ने पूछताछ के लिए राजीव मसंद को बुलाया है। उनसे पूछताछ में पता किया जाएगा कि ये सभी आरोप कितने सही हैं और कितने गलत। वहीं सुशांत के केस में राजीव के अलावा भी नामी गिरामी लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही लगातार पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। मामले को लेकर सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, सुशांत के मैनेजर सिद्धार्थ पीठानी, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा और शेखर कपूर जैसे कई बड़ी हस्तियों से पहले पूछताछ की जा चुकी है। सभी के बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

पढ़ें: शाहरुख खान ने प्लास्टिक से ढका 'मन्नत', सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, जानिए वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें