फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: सुशांत के पिता ने पुलिस को दिया बयान, कहा- 'बहुत उदास रहता था, डिप्रेशन की वजह...'

Thu, 18 Jun 2020 11:16 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल्स में एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनके घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ लेकिन पुलिस का कहना है कि अभिनेता पिछले छह महीने से अवसाद से जूझ रहे थे। सुशांत के घर से इससे जुड़ी डॉक्टर की रिपोर्ट्स और दवाइयां मिली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस भी एक्टर की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पुलिस उनके करीबियों के बयान ले रही है। सोमवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपने ट्वीट में यह स्पष्ट कर दिया कि सुशांत की मौत की जांच प्रोफेशनल राइवलरी के एंगल को ध्यान में रखकर भी की जाएगी। सुशांत के करीबी दोस्त महेश के बाद उनके पिता से भी पुलिस ने बात की और उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में सुशांत के पिता ने बताया कि उन्हें बेटे के डिप्रेशन में होने की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन उन्होंने यह बताया कि सुशांत पिछले कुछ समय से बहुत लो (low) महसूस कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि परिवार में भी ये कोई नहीं जानता कि वो इतना उदास क्यों थे। परिवार को किसी पर कोई शक नहीं है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के दोस्त और पवित्र रिश्ता के सह- कलाकार महेश शेट्टी ने खुलासा किया था कि सुशांत ने अपनी दवाइयां लेनी बंद कर दी थी, क्योंकि वो बेहतर महसूस कर रहे थे। बता दें महेश वो शख्स हैं, जिन्हें सुशांत ने आत्महत्या करने से पहले फोन किया था। हालांकि महेश फोन रिसीव नहीं कर पाए थे। इनके अलावा पुलिस कई लोगों से बात कर रही हैं और आत्महत्या के मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभी सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का बयान लिया जाना बाकी है। वहीं दूसरी तरफ बिहार की एक अदालत में करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान और एकता कपूर समेत 8 लोगों के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें