फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस हाउस स्टाफ सदस्य से आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत ने की थी बात, अब इस बॉलीवुड अभिनेत्री के घर कर रहा है काम

Wed, 30 Sep 2020 10:01 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में पांच लोग मौजूद थे। सुशांत की मौत के बाद सभी लोग चर्चा में आ गए। उनके कुक नीरज से लेकर हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तक, सभी सीबीआई की रडार पर हैं। हालांकि इस बीच उनका हाउस स्टाफ सदस्य केशव मीडिया के सामने आने से बचता रहा। अब जानकारी के मुताबिक केशव एक अभिनेत्री के मुंबई स्थित निवास पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : ANI
एक चैनल ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में ये खुलासा किया है कि केशव, सारा अली खान के निवास पर काम कर रहा है। सारा के निवास स्थल के गार्ड ने पुष्टि की है कि केशव अभिनेत्री के यहां काम करता है। जब चैनल ने फोन पर केशव से संपर्क करने की कोशिश की तो वह कहता है कि ‘छोड़ दो मुझे अब। मेरे लिए मामला खत्म हो गया है।‘
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज के चाचा ने बताया था कि केशव अब सारा अली खान के घर काम करता है। वो खाना भी बना लेता है तो जब मैडम ने उसे बुलाया, वो चला गया। दो दिन पहले ही वो गोवा से मुंबई आया है। बता दें कि नीरज सुशांत सिंह राजपूत का कुक था। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई फिर से केशव और नीरज को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले नीरज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 14 जून को केशव ने सुशांत से ब्रेकफास्ट के लिए पूछा था तो उन्होंने कहा कि नारियल पानी, ऑरेंज जूस और केला लेंगे। बाद में सुशांत ने नारियल पानी और जूस लिया और कहा कि केला बाद में खाएंगे। केशव ने ही आखिरी बार सुशांत से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : PTI
ड्रग्स केस में सारा अली खान से हुई थी पूछताछ
26 सितंबर को एनसीबी ने सारा अली खान से ड्रग्स मामले में पूछताछ की थी। पूछताछ में सारा अली खान ने कहा कि सुशांत को उन्होंने ड्रग्स लेते हुए देखा था। उन्होंने अभिनेता को उनके वैनिटी वैन में ड्रग्स लेते हुए देखा था। सारा ने बताया कि वो केवल सिगरेट पीती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें