फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत-रिया मामले में नया ट्विस्ट आते ही एक्टर की बहन ने लिखा- चलिए सच्चाई के लिए खड़े होते हैं...

Thu, 30 Jul 2020 01:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की कथित खुदकुशी को एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। सुशांत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के बाद इस केस को नई दिशा मिली है। सुशांत की बहन इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Social Media
आज फिर सुशांत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर भगवान की तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही श्वेता ने लिखा-'हमें एक होकर खड़े होने की जरूरत है। चलिए सच्चाई के लिए खड़े होते हैं। भगवान हमारी मदद करिए।' श्वेता का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। श्वेता के इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस का पूरा समर्थन मिल रहा है। सुशांत की बहन उनके लिए न्याय की मांग कर रहीं है।


 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले सुशांत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत की प्रार्थना सभा की तस्वीर साझा की थी। इसके साथ ही श्वेता ने लिखा-'अगर सच मायने नहीं रखता तो कुछ भी मायने नहीं रखता।' इसपर अंकिता लोखंडे जो सुशांत को डेट कर चुकी हैं, का कमेंट भी आया था।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है। पटना से पुलिस की एक टीम मुंबई इस केस की जांच के लिए गई है। वहीं रिया चक्रवर्ती ने अपने केस के लिए सतीशमाने शिंदे को हायर किया है। सतीश सलमान खान और संजय दत्त का केस हैंडल कर चुके हैं। उनकी एक दिन की फीस करीब 10 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media
खबरों की मानें तो अंकिता लोखंडे ने सुशांत के परिवार को बताया था कि रिया सुशांत को परेशान कर रही थीं। खबरों के मुताबिक उन्होंने सुशांत की फैमिली को सुशांत के साथ 2019 में हुई अपनी चैट भी दिखाई थी, जिसमें सुशांत ने अपनी परेशानी का जिक्र किया था। सुशांत ने कहा था कि वह रिया से छुटकारा पाना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें