दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने का वक्त बीत चुका है। लेकिन सुशांत को भुला पाना किसी के लिए भी आसान नहीं हो रहा है। सुशांत के फैंस और कई सेलेब्स भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि मुंबई पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। फिर भी इसे लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां कई लोग इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर परिवार की ओर से ऐसा कुछ सामने नहीं आया है, आखिर ऐसा क्यों? इस सवाल का जवाब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिया है।