फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने बिना नाम लिए संजय राउत को दिया जवाब, ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात

Mon, 10 Aug 2020 07:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बहन के साथ सुशांत और संजय राउत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह पर शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा दिए एक बयान को लेकर हंगामा मच गया। राउत ने कहा था कि सुशांत के अपने पिता से संबंध अच्छे नहीं थे और वह पिता की दूसरी शादी से आहत थे। उन्हें यह शादी स्वीकार्य नहीं थी। राउत के इस बयान के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट किया है।

विज्ञापन

2 of 5
संजय राउत और पिता के साथ सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। संजय राउत के बयान से श्वेता आहत हो गई हैं। उन्होंने बिना किसा का नाम लिए अपने पिता केके सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे पिता हमारी ताकत और हमारा गौरव हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारे पिताजी... वो शख्स जिनसे हमने सीखा कि योद्धा कैसे बनते हैं। सभी बाधाओं के खिलाफ अनंत काल तक सकारात्मक कैसे रहें। वह हमारी ताकत, हमारा गौरव हैं।'
 

4 of 5
संजय राउत - फोटो : Twitter
क्या कहा था संजय राउत ने?
राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम में लिखा, सुशांत का अपने पिता से भावनात्मक संबंध नहीं बचा था। उसके पिता को कुछ लोगों ने बरगलाकर बिहार में एक एफआईआर दर्ज करवाई और मुंबई में हुए अपराध की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई आई। बिहार सरकार ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाकर सीबीआई जांच की मांग की, जिसे केंद्र सरकार ने मान भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और संजय राउत - फोटो : Social Media
मुंबई पुलिस जांच करती तो आसमान नहीं टूटता
राउत ने मुंबई पुलिस को विश्व की सर्वश्रेष्ठ जांच एजेंसी बताते हुए कहा, अगर मुंबई पुलिस मामले की जांच करती तो आसमान नहीं टूटता। मुंबई पुलिस ने शीना बोरा हत्याकांड की जांच की, जिसमें कुछ बड़े नाम शामिल थे। सभी को जेल भेजा गया। मुंबई पुलिस ने मुंबई हमले की जांच की और अजमल कसाब को फांसी मिली। इस मामले में केंद्र का हस्तक्षेप मुंबई पुलिस का अपमान है। सीबीआई एक केंद्रीय एजेंसी हो सकती है लेकिन यह स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं है। 

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर भड़कीं कंगना रनौत, ट्वीट कर साधा निशाना



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें