फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सॉरी मेरा बच्चा...मुझे माफ करना', सुशांत के लिए बहन का ये फेसबुक पोस्ट पढ़कर रो पड़ेंगे आप

Thu, 18 Jun 2020 02:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम आप और हम कितने दिन मना सकते हैं? जो चोट अभिनेता के परिवार को लगी है उसका तिल भर भी दर्द हम महसूस नहीं कर सकते। परिवार का सबसे लाडला बच्चा जो सबकी गोद में खेला हो..उसका यूं खुदकुशी कर लेना। ये सोच कर भी रूह कांप जाती और होठ फड़फड़ाने लगते हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के लिए भावुक फेसबुक पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'मेरा बेबी, मेरा बाबू,  मेरा बच्चा अब हमारे साथ शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है और यह ठीक है। मुझे पता है कि आप बहुत दर्द में थे और मुझे पता है कि आप एक योद्धा थे और बहादुरी से लड़ रहे थे।'
विज्ञापन

3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
'सॉरी मेरा सोना ... उन सभी के लिए माफ करना जिस दर्द से तुम्हें गुजरना पड़ा। अगर मैं कर सकती तो मैं उन सभी दर्द को तुमसे ले लेती और अपनी सारी खुशियां तुम्हें दे देती। तुम्हारी टिमटिमाती आंखों ने दुनिया को सिखाया कि कैसे सपने देखें, तुम्हारी मासूम मुस्कान ने तुम्हारे दिल की सच्ची पवित्रता को बताया।'

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता ने आगे लिखा, 'मेरा बेबी मैं तुमसे हमेशा बहुत सारा प्यार करती रहूंगी। तुम जहां भी रहो मेरे बच्चे हमेशा खुश रहो। और जानते हो कि तुमसे हर कोई प्यार करता था, करता है और हमेशा बिना शर्त के प्यार करता रहेगा।'
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
श्वेता ने सुशांत के चाहने वालों के लिए लिखा है, 'मेरे सभी प्रिय, मैं जानती हूं कि ये परीक्षा का समय है, लेकिन जब भी विकल्प हो तो घृणा से ऊपर प्रेम का चयन करें, क्रोध के ऊपर दया और करुणा का चयन करें और आक्रोश स्वार्थ के ऊपर निस्वार्थता का चयन करें और क्षमा करें, क्षमा करें अपने आप को, दूसरों को क्षमा करें और सभी को क्षमा करें। हर कोई अपनी लड़ाई लड़ रहा है। अपने आप पर दया करें और दूसरों और सभी के प्रति दयावान बनें। किसी भी कीमत पर दिल को हमेशा के लिए बंद न करने दें।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्वेता कीर्ति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को मुंबई के विले पार्ले के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान उनके परिवार में पिता, बहन, और चाचा मौजूद थे, लेकिन विदेश में होने की वजह उनकी एक बहन श्वेता कीर्ति सिंह अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच सकी थीं।

बाइस्कोप: संजू बाबा के डर से इस डायरेक्टरका हुआ था सामूहिक बहिष्कार, खेमेबाजी पर सबसे बड़ा खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें