फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को याद कर भावुक हुईं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, लिखा- 'काश कि मैं तुम्हें सिर्फ एक बार...'

Wed, 22 Jul 2020 02:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत की कथित आत्महत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग की जा रही है। इन सबके बीच सबसे ज्यादा सुशांत को उनका परिवार याद कर रहा है। खासकर बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को बहुत याद करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत को याद कर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर भावुक हो जाती हैं। आए दिन वो अपने भाई को याद करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। एक बार फिर श्वेता ने सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Social Media
इस तस्वीर में श्वेता और सुशांत बहुत खुश नजर आ रहे हैं। सुशांत ने अपनी बहन को गले लगा रखा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए श्वेता ने एक भावुक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'काश कि मैं तुम्हें सिर्फ एक बार और गले लगा पाती।'
 

4 of 5
श्वेता कीर्ति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले श्वेता ने सुशांत का एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनकी जिंदगी के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत गिटार बजाते, किताब पढ़ते, हवाई जहाज चलाते और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को साझा करते श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक भावुक कैप्शन भी लिखा था।। श्वेता सिंह कीर्ति ने पोस्ट में लिखा था, 'मेरा पसंदीदा सितारा, एक दर्द इतना अनमोल, इतना करीब है कि उसके लिए आप दुनिया के हर काम को छोड़ सकते हो। एक घाव इतना गहरा, इतना गंभीर कि आप कभी भी उसे साझा नहीं कर सकते हो'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन से फैंस सहित कई बॉलीवुड सितारे हैरान हो गए थे। वहीं उनकी मौत पर कई सितारों का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद के शिकार थे। हालांकि मुंबई पुलिस उनकी मौत की हर तरह से जांच कर रही है।

कभी B ग्रेड फिल्मों की हीरोइन थीं मान्यता, संजय दत्त से की थी दूसरी शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें