सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। इससे पहले रिया ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कई ऐसी बातें बोलीं जिससे अब उन्हीं पर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बात पकड़ ली और फिर उस पर रिया को घेर लिया।