फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की बहन ने साझा किया 13 साल पहले हुई शादी का वीडियो, लिखा- भाई मुझे गले लगाकर रोए थे

Tue, 25 Aug 2020 12:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच का आज पांचवा दिन है। जांच एजेंसी पूरी तरह से एक्शन में है और आज मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हो सकती है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार अपने भाई की तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी शादी का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सुशांत भी नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
यह वीडियो सुशांत की बहन श्वेता की शादी का है। वीडियो में आप देखेंगे कि सुशांत अपनी बहनों और पिता के साथ स्टेज पर जाते हैं। बहन को गले लगाते हुए सुशांत काफी खुश दिखते हैं। उस वक्त सुशांत काफी यंग थे। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति की शादी 2007 में हुई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
श्वेता इस वीडियो को साझा करते हुए बताती हैं कि उस दौरान दोनों रो पड़े थे। उन्होंने लिखा 'मेरे भाई ने मेरी शादी के रिसेप्शन पर मुझे गले लगाया था। मुझे रिसेप्शन से पहले का एक दिन याद है कि कैसे हम गले मिले थे और रोए थे, काश मैं बस समय पर वापस जा पाती।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले श्वेता ने सुशांत की याद में एक वर्चुअल प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। जिसका वीडियो साझा कर उन्होंने लिखा था 'इस आयोजन को लेकर बहुत शुक्रगुजार हूं। हमें अपने चारों ओर सशक्त सकारात्मकता महसूस हो रही है। उन सभी लोगों को धन्यवाद जिन्होंने इसे व्यवस्थित करने में मदद की और इस बड़े परिवार में शामिल हुए। यह एक अद्भुत अनुभव है। 101 से ज्यादा देशों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह हिंदू, मुस्लिम या ईसाई थे। सभी ने सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप किया। भगवान इस लड़ाई के लिए एकजुट रखें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

सीबीआई सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती को जल्द पूछताछ के लिए बुला सकती है। रिया और उनके परिवार पर सुशांत के पिता केके सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने भी रिया और उनके परिवार से पूछताछ की थी। सोमवार को सीबीआई की टीम ने अस्पताल ने उन डॉक्टरों से बात की थी जिन्होंने अभिनेता का पोस्टमार्टम किया था।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें