बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आठ महीने का समय बीत गया है। लेकिन उनके फैंस, परिवार के सदस्य और दोस्त उन्हें अब तक भूल नहीं पाए हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी उन्हें अक्सर याद करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता ने सुशांत के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।