फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की याद में छलका सुशांत सिंह राजपूत का दर्द, बोले - 'सब कुछ है बस तुम ही नहीं'

Mon, 14 May 2018 05:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sushant Singh Rajput
दुनिया में कोई भी ऐसी चीज नहीं है जो मां की कमी को पूरा कर दे। इस तकलीफ को सुशांत कई बार फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। 'मदर्स डे' पर सुशांत ने अपनी मां की याद में एक इमोशनल पोस्ट लिखा है जो आपको यकीनन रुला सकता है। इस पोस्ट में सुशांत ने अपने दिल की बात को इस तरह से बयां किया है जो आपको हिला कर रख देगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत ने ट्वीट किया - 'काश ऐसा होता कि मेरी जीत, पैसा और पॉवर के साथ मैं आपके साथ एक मिनट बिता सकता।' इसके साथ ही सुशांत ने अपनी मां के लिए पेपर पर कविता लिखकर पोस्ट की है। सुशांत का यह पोस्ट दिखाता है कि वह अपनी मां को कितना याद करते हैं। 
 


 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
इस पोस्ट पर यूजर्स ने सुशांत के जज्बातों को ध्यान में रखते हुए इमोशनल पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने लिखा - 'इस पोस्ट के पीछे छिपे आपके दर्द को महसूस कर सकते हैं। आपकी मां हमेशा आपके साथ है। एक सेकेंड भी आपसे अलग नहीं हैं। बस उन्हें महसूस करिए।' 
 


 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
इससे पहले भी सुशांत अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर कई बार साझा कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत ने कहा था कि 'वह मां के निधन पर बिल्कुल भी रोए नहीं थे।' इसके साथ ही सुंशात ने कहा - 'अब वह उस वक्त को याद करते हैं तो इस बात का अहसास होता है कि जिंदगी में बहुत कीमती चीज खो दी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushant
सुशांत जल्द ही सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ 'केदारनाथ' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म से सारा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। 'केदारनाथ' फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें