प्रेक्षा मेहता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रेक्षा मेहता
इन्होंने लॉकडाउन के दौरान पैदा हुए मानसिक तनाव के कारण मई में खुद को खत्म कर लिया था। अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही मुंबई से अपने घर इंदौर लौट गईं थीं और मुंबई छोड़ने से पहले तक उनके पास कोई काम नहीं था। घर पर रहते हुए भी उन्हें लॉकडाउन की वजह से बेरोजगारी की चिंता सता रही थी। आखिरकार उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले प्रेक्षा मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना'।