फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2020 फिल्म जगत के लिए बना बुरा 'काल', इन छह सितारों की आत्महत्या से हिला बॉलीवुड

Sat, 08 Aug 2020 05:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
समीर शर्मा, प्रेक्षा मेहता, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए साल 2020 एक बुरे काल की तरह बनता जा रहा है। एक तरफ कोरोना महामारी हर दिन हजारों लोगों को अपना शिकार बना रही है वहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने अपने कई अनमोल सितारों को खो दिया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने गंभीर बीमारी का शिकार होकर दुनिया को छोड़ दिया तो वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने आत्महत्या करके इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज हम आपको उन्हीं कलाकारों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने साल 2020 में आत्महत्या करके खुद को खत्म कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 7
अभिनेता समीर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
समीर शर्मा
यह छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों में से एक थे। समीर शर्मा का शव बीती छह अगस्त को मलाड स्थित उनके घर में मिला था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समीर शर्मा ने आत्महत्या की थी। 44 साल के समीर शर्मा ने कहानी घर घर की और ये रिश्ते हैं प्यार के सहित कई अन्य टीवी सीरियल्स में काम किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
सेजल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सेजल शर्मा
इनको कई टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। सेजल शर्मा ने इस साल जनवरी में आत्महत्या की थी। उनके घर में एक सोसाइड नोट भी मिला थी। इस नोट में उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन में थीं। जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या का रास्ता चुना। सेजल शर्मा स्टार प्लस के सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में आखिरी बार नजर आईं थीं।

4 of 7
प्रेक्षा मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रेक्षा मेहता
इन्होंने लॉकडाउन के दौरान पैदा हुए मानसिक तनाव के कारण मई में खुद को खत्म कर लिया था। अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही मुंबई से अपने घर इंदौर लौट गईं थीं और मुंबई छोड़ने से पहले तक उनके पास कोई काम नहीं था। घर पर रहते हुए भी उन्हें लॉकडाउन की वजह से बेरोजगारी की चिंता सता रही थी। आखिरकार उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले प्रेक्षा मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना'।
विज्ञापन

5 of 7
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनमीत ग्रेवाल
यह भी छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में दिखाई दिए थे। अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन की वजह से डिप्रेशन में आकर मई में आत्महत्या कर ली थी। 32 वर्षीय अभिनेता पहले से ही कर्ज में डूबे हुए थे। इस लॉकडाउन ने उन्हें आर्थिक रूप से और कमजोर कर दिया था। परेशान होकर उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

6 of 7
अनुपमा पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमा पाठक
टीवी सीरियल्स और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने निजी कारणों की वजह से आत्महत्या कर ली। यह घटना बीते रविवार रात की है जब अनुपमा ने खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया। इतना बड़ा कदम उठाने से पहले अनुपमा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने फांसी लगाने के कारण बताए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत
इन दिनों उनकी मौत की जांच काफी चर्चा में हैं। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित किराये के मकान में मिला था। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि उन्होंने आत्महत्या की थी। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच चल रही है।  

पढ़ें: भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ मांग रही हैं श्वेता सिंह कीर्ति, कहा- भगवान हमारे साथ...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें