सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत की बहनों ने कमरे की चाबी गुम होने पर चिंता जताई थी। जब सुशांत के परिवार को फ्लैट का सामान सौंपा गया, तो उसमें चाबी नहीं थी। अब सुशांत के परिवार ने दावा किया है कि उन्हें अभी तक कमरे की चाबी नहीं मिली है और न ही ये मकान मालिक को सौंपी गई है। इसी बात को लेकर सुशांत की बहनों ने सीबीआई को पत्र लिखा है।