फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की 13 साल पुरानी पहले प्ले की तस्वीर आई सामने, बालाजी में इस तरह हुई थी एंट्री

Sat, 25 Jul 2020 01:02 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पहले प्ले में सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस उनसे जुड़ी छोटी- छोटी यादों को साझा कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सुशांत की पहले प्ले की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में सुशांत काफी यंग नजर आ रहे हैं और अन्य कलाकारों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जूही बब्बर - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर को राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर ने अपने इंस्टाग्राम पर 14 जून को साझा किया था। अब ये तस्वीर वायरल हो रही है। जूही बब्बर ने बताया कि साल 2007 में उन्होंने सुशांत को एक प्ले में डायरेक्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने एक और प्ले भी साथ में काम किया था।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
जूही लिखती हैं कि 'मैंने सुशांत को दो प्ले में डायरेक्ट किया था। 2007 में उसने अपने पहले प्ले 'पुकार' में काम किया। इसके अलावा दूसरा कॉमेडी प्ले 'दौड़ा दौड़ा भागा भागा' सा था। यहीं उन्हें बालाजी में कास्टिंग करने वाले एक व्यक्ति ने देखा, जब वह एक नाटक के लिए बॉक्स ऑफिस काउंटर पर टिकटों को संभाल रहे थे।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
जूही ने आगे लिखा कि 'टीवी और फिल्म स्टार बनने के बाद भी वो अपने थियेटर के दिनों के दोस्तों से जुड़ा रहा। मेरे तो एक कॉल पर हमेशा बेहद बिजी होने के बावजूद ''एकजुट थियेटर ग्रुप'' के शोज और इवेंट्स पर पहुंच जाता था। मुझे दीदी बुलाता था और हमेशा प्यार से कहता था दीदी आप मेरी पहली निर्देशक थीं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
जूही ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा, 'सुशांत तुम्हें देखकर हमेशा कितनी खुशी होती थी। ये क्या किया मेरे भाई? और क्यों किया? हम तुम्हें मिस करेंगे।'  बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2008 में बालाजी के सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से टीवी पर डेब्यू किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें