कंगना रनौत और सितारों के बीच छिड़ी बहस
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर निशाना साधते हुए उन्हें बी ग्रेड अभिनेत्री बताया। साथ ही कहा कि नेपोटिज्म की बदौलत ही वो इंडस्ट्री में टिकी हुई हैं। इसके बाद तापसी और स्वरा ने भी कंगना पर पलटवार किया था। इस बहस में ऋचा चड्ढा, अनुराग कश्यप, शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई सितारे कूद पड़े। किसी ने कंगना का पक्ष लिया तो किसी ने तापसी और स्वरा को सही ठहराया।