सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
सीबीआई की टीम ने शनिवार को ही सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट की छत का निरीक्षण किया। सीबीआई की टीम सिद्धार्थ पिठानी और नीरज को भी साथ ले गई। वहीं, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी सुशांत के फ्लैट पर पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि सुशांत के फ्लैट में सीबीआई की टीम अपराध के दृश्यों का नाट्य रूपांतरण करेगी, जहां वह 14 जून को लटकते पाए गए थे।