फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में संस्कार भूले फ्लॉप फिल्म 'राब्ता' के हीरो सुशांत, बुजुर्ग से की बदतमीजी

Thu, 02 Aug 2018 09:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sushant Singh Rajput
फ्लॉप फिल्म 'राब्ता' के हीरो सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनका बर्ताव ऐसा है कि बड़े-बड़े सनकी सुपरस्टार भी उनके आगे कुछ नहीं हैं। जब सुपरस्टार कुछ नहीं तो भला आम आदमी सुशांत के लिए क्या मायने रखने लगा। देहरादून से मुंबई आते हुए फ्लाइट में सुशांत ने जो किया, वह किसी भी तरह माफ  करने लायक नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Sushant Singh Rajput
देहरादून से उड़ने वाली सीधी फ्लाइट दो घंटे में मुंबई पहुंच जाती है। लोग अपने-अपने मुकाम की तरफ बढ़ जाते हैं और किस्सा वहीं खत्म हो जाता है। लेकिन इस बार पिछले वीकएंड इस डायरेक्ट फ्लाइट से निकला एक किस्सा पूरी दुनिया तक पहुंचने को बेताब है। मुंबई जाने वाली फ्लाइट में देहरादून से सवार हुए फिल्म 'केदारनाथ' के हीरो सुशांत सिंह राजपूत और फिल्म की हीरोइन सारा अली खान। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Sushant singh rajput and sara ali khan
'केदारनाथ' की शूटिंग खत्म करके वापिस मुंबई आ रहे दोनों सितारों ने जो किया, उसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। दरअसल फ्लाइट में बैठते ही दोनों सितारे अपने में मशगूल हो गए। इतना मशगूल कि इन्हें पता ही नहीं चला कि फ्लाइट कब टेक ऑफ करने लगी। जब इन दोनों को बगल में बैठे एक बुजुर्ग ने इस बात की याद दिलाई और सीट बेल्ट पहनने को कहा तो सुशांत को ये बात बिलकुल भी गवारा नहीं हुई और वह नाराज हो गए। खैर उस समय तो सुशांत ने कुछ नहीं किया, मगर फ्लाइट टेक ऑफ  होने के बाद पूरे सफर में सुशांत बुजुर्ग का मजाक उड़ाते रहे।

 

4 of 5
Sushant Singh Rajput
सारा देती रहीं सुशांत का साथ
फ्लाइट में सफर कर रहे लोगों को सुशांत से ज्यादा गुस्सा सारा अली खान पर आया कि एक नवाबी खानदान से ताल्लुक रखने के बाद भी उन्होंने सुशांत को न इस बात के लिए रोका और न ही समझाया। इस बारे में जब हमने सुशांत से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। बताते चलें कि कभी सुशांत की गर्लफ्रेंड उनकी कोस्टार अंकिता लोखंडे थीं, मगर आज कुछ कह नहीं सकते। सफलता का आलम यह है कि आए दिन सुशांत की किसी नई लड़की के साथ रिलेशन में होने की खबरें आती ही रहती हैं और अब उड़ती हुई खबर यह आई है कि सुशांत और सारा अली खान इन दिनों बेहद करीब हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत और कृति
बदल गए सुशांत के दिन
सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज अपने करियर में लंबी उड़ान भर चुके हैं। कभी टीवी दुनिया का ये सुपरस्टार बॉलीवुड में बतौर फिल्म अभिनेता लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने की तिकड़में कर रहा है। सुशांत के जीवन में आज बहुत कुछ बदल चुका है। टीवी से लखपती बने सुशांत बॉलीवुड में आने के बाद आज करोड़पति हैं। कभी सामान्य सेडान क्लास से घूमने वाले सुशांत आज बीएमडब्लू, मर्सीडीज में घूमते हैं। यहीं नहीं, उनकी लव लाइफ  भी काफी बदल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें