सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ ने आगे सुशांत के परिवार के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'बिहार में केस दर्ज होने के बाद मुझसे 15 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात पूछी गई हालांकि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। जब मैंने इस बारे में बताने से इंकार किया तो सुशांत के परिवार के दो सदस्यों ने मुझपर दबाव बनाया। इस बारे में मैंने आईओ को मेल भी किया है'। बता दें कि इस बात की जिक्र रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में भी किया है।