फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: इस लग्जरी फार्म हाउस में रहा करते थे सुशांत सिंह राजपूत, पहली बार देखिए अंदर की तस्वीरें

Fri, 21 Jan 2022 02:02 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sushant singh rajput - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। सुशांत ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया था। फिल्म और टीवी जगत  के साथ सभी के लिए ये बहुत ही बड़ा झटका था। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे, लेकिन आज भी वह अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। सुशांत सिंह राजपूत को अभिनय के अलावा गाना गाने, म्यूजिक और किताबें पढ़ने का भी खासा शौक था। खाली समय में वह अपने घर में इस सभी शौक को  पूरा किया करते थे। सुशांत जिस फार्म हाउस में अपना ज्यादातर समय बिताते थे वो फार्म हाउस बेहद ही लग्जरी होने के साथ प्राकृतिक खूबसूरती के बीचों बीच है। तो चलिए देखते हैं सुशांत सिंह राजपूत के घर के अंदर की तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sushant singh rajput - फोटो : social media
सुशांत सिंह राजपूत को अभिनय के अलावा भी कई और चीजें करना पसंद था। वह अपने खाली टाइम गिटार बजाना, गाना गाना आदि शौक पूरे किया करते थे। उनके घर में किताबों का खजाना था। इसी के साथ उन्होंने अपने घर के टैरिस पर टेलीस्कोप भी लगाया हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 6
sushant singh rajput - फोटो : social media
सुशांत सिंह राजपूत  का फार्महाउस लोनावाला में पावना झील के पास स्थित है जो एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। उनका फार्म हाउस से झील का नजारा बेहद ही खूबसूरत नजर आता है। चारों तरफ दूर तक फैली हरियाली, पहाड़ और झील का नजारा दिल को खुश कर देने वाला होता है।

4 of 6
sushant singh rajput - फोटो : social media
सुशांत सिंह  राजपूत अपने घर में कई बार राइफल से शूट की प्रैक्टिस भी किया करते थे।
विज्ञापन

5 of 6
sushant singh rajput - फोटो : social media
सुशांत सिंह राजपूत बड़े-बड़े सपने देखा करते थे, और उन्हें पूरा करने के लिए अथक प्रयास भी किया करते थे। सुशांत सिंह राजपूत को एस्ट्रेफिजिक्स और तारों की दुनिया में बेहद दिलचस्पी थी इसलिए उन्होंने टेलीस्कोप भी खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sushant singh rajput - फोटो : social media
सुशांत के फार्म हाउस में काफी खुली हुई जगह थी। यहां पर वह तीरंदाजी की प्रैक्टिस करते थे। उनके घर के बाहर की तरफ खुली हुई जगह में हरा घास का मैदान और चारो तरफ हरे भरे पेड़ थें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें