फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, दिशा सालियान के लिए लिखी थीं ये बातें

Sat, 19 Sep 2020 08:27 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/disha.salian.26, screeshot from youtube
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने हो चुके हैं। 14 जून को सुशांत की मौत हुई थी। उससे एक हफ्ते पहले यानी आठ जून को उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। अब सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही है। अभी तक जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक दिशा की मौत के बाद सुशांत काफी परेशान हो गए थे। दिवंगत अभिनेता की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी दिशा सालियान से ही संबंधित थी।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा सालियान - फोटो : facebook/disha.salian.26
दिशा सालियान की मौत की भी जांच जारी है। इस बीच सुशांत की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पेज @justiceforsushi ने सुशांत का यह पोस्ट साझा किया है जो उन्होंने दिशा की मौत के बाद पोस्ट किया था।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुशांत ने दिशा को श्रद्धांजलि दी थी, साथ ही उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। सुशांत ने लिखा था- ‘यह एक बेहद दुखदायी खबर है। दिशा के परिवार और उनके दोस्तों को मेरी संवेदना। उसकी आत्मा को श्रद्धांजलि।‘

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
बता दें कि हाल ही ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि दिशा ने आखिरी कॉल डायल 100 किया था लेकिन मुंबई पुलिस ने इसे अफवाह बताया। मुंबई पुलिस ने कहा कि दिशा सालियान ने आखिरी कॉल डायल 100 को नहीं किया था, बल्कि उनकी दोस्त अंकिता को किया था। दिशा के डायल 100 को आखिरी कॉल करने की खबरें पूरी तरह से फेक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को अपना बयान देते हुए कहा है कि दिशा की मौत की खबर सुनकर सुशांत सिंह राजपूत बेहोश हो गए थे। जब उन्हें होश आया तो वह बोल रहे थे कि उन्हें मार दिया जाएगा। उन्हें अपनी जिंदगी का डर सता रहा था। सुशांत ने सिद्धार्थ से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें