फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती की तारीफ में वाकई लिखा था 'आभार नोट', जरा इसकी हैंडराइटिंग पर करिए गौर

Sun, 09 Aug 2020 02:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी का मामला अब सीबीआई के पास आ गया है। हर दिन इस केस में नई जानकारियां सामने आ रही हैं। ये सभी वो बाते हैं जो मुंबई पुलिस की जांच की दौरान तक छिपी रहीं। सुशांत के पिता केके सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया लगातार इन आरोपों के जवाब नए खुलासे कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का एक नोट साझा किया। इसमें सुशांत ने रिया और उनके परिवार की तारीफ की थी। लेकिन इस नोट की हैंडराइटिंग पर अब सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले में रिया चक्रवर्ती पर दोहरी मार पड़ रही है, एक तरफ जहां सीबीआई शिंकजा कस रही है तो वहीं प्रवर्तन निदेशालय भी अभिनेत्री से पूछताछ कर रहा है। इन सबके बीच रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने शनिवार को एक लेख साझा किया। मानशिंदे के मुताबिक, ये नोट दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा था।
विज्ञापन

3 of 6
रिया चक्रवर्ती ने साझा किया सुशांत का लिखित नोट - फोटो : सोशल मीडिया
क्या लिखा है नोट में
इस नोट में सुशांत ने रिया और उनके परिवार का अपने जीवन में आने के लिए आभार व्यक्त किया है। नोट में लिखा है, 'मैं अपनी जिदंगी के लिए आभारी हूं। अपनी जिंदगी में लिलू (रिया का भाई) और बेबू (रिया चक्रवर्ती) के लिए आभारी हूं। मैं अपने जीवन में सर और मैम (रिया के माता पिता) का आभारी हूं। मैं अपनी जिदंगी में मां के लिए आभारी हूं। मैं अपनी जिंदगी में फज (सुशांत सिंह राजपूत का पालतू कुत्ता) के लिए आभारी हूं। मैं सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।'

4 of 6
सुशांत के इंस्टाग्राम पर मौजूद नोट - फोटो : सोशल मीडिया
हैंडराइटिंग पर उठे सवाल
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट है। इस पोस्ट में सुशांत ने कंप्यूटर गेमिंग की भाषा सीखने की बात कही है। इसमें उन्होंने एक नोट भी साझा किया जिसे सुशांत ने खुद लिखा है। इसकी हैंडराइटिंग को जरा गौर से देखिए।
 
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत ने नोट - फोटो : सोशल मीडिया
अब रिया और सुशांत के इंस्टाग्राम के नोट की हैंडराइटिंग पर लोग सवाल उठा रहे हैं। इन दोनों नोट की हैंडराइटिंग एक दूसरे से नहीं मिलती। खासकर अल्फाबेट लिखने का तरीका बिलकुल अलग है। लोग कह रहे हैं कि सामान्यता एक शख्स एक ही तरह के अल्फाबेट लिखता है भले ही जल्दबाजी में लिखे या फिर धीरे-धीरे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
रिया और उनके वकील ने अपने नोट के साथ एक स्पष्टीकरण भी दिया है। जिसमें लिखा गया है कि रिया के पास इस समय सुशांत की केवल यही चीजें हैं। इसके अलावा उनके पास कुछ भी नहीं हैं। बता दें कि इस नोट के अलावा सुशांत का एक सिपर भी है जिसमें उनकी फिल्म का टाइटल 'छिछोरे' लिखा हुआ है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

बाइस्कोप: माशूक का हाथ पकड़े दिलफेंक आशिकों ने नहीं फेंकी बंदूक, पढ़िए ‘कर्मा’ के 10 दिलचस्प किस्से
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें