फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती ने बयां किया दर्द, कहा- 'सुश तुम्हें खोने के बाद आज भी...'

Tue, 14 Jul 2020 11:20 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से अलविदा कहे हुए आज एक महीना पूरा हो गया है। सुशांत और रिया चक्रवर्ती के अफेयर की खबरें पिछले एक साल से थीं। एक्टर के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं डाला और इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। लेकिन आज रिया ने पहली बार सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए कुछ लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

रिया ने सुशांत के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'अभी तक तुम्हें खोने का दर्द उठा रही हूं, खुद से लड़ रही हूं। तुम वो हो जिसने मुझे प्यार पर और प्यार की ताकत पर भरोसा दिलाया। तुमने मुझे सिखाया कि कैसे मैथ्स का एक छोटा सा फॉर्मुला लाइफ को समझने में मदद करता है और मैं वादा करती हूं कि यह मैं तुमसे हमेशा सीखती रहूंगी।'

विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

रिया ने आगे लिखा, 'मैं जानती हूं कि तुम अब ज्यादा सुकून की जिंदगी जी रहे हो। तुम इस दुनिया के सबसे सुंदर व्यक्ति हो जिसे अबतक किसी ने देखा है। मेरे शब्द तुम्हारे लिए मौजूद प्यार को व्यक्त करने में असमर्थ हैं और मुझे आज मालूम हो रहा कि यह प्यार इस दुनिया से परे है।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
रिया ने भारी मन से इसके बाद लिखा, 'आप खुले दिल से सब कुछ पसंद करते थे और अब आपने मुझे बताया है कि हमारा प्यार वास्तव में अनंत है। शांति से रहो सुशी... आपको खोने के 30 दिन लेकिन आपको प्यार करने का एक जीवन…।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : Social Media
बता दें बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन हुए आज एक महीना बीत चुका है। एक्टर ने मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वहीं अब सुशांत के केस की जांच भी पूरी हो गई है और पुलिस जल्दी ही अपनी रिपोर्ट आगे सौंप देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें