फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ' की सक्सेस के बाद चमकी सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत, एक साथ ऑफर हुईं 12 फिल्में

Wed, 09 Jan 2019 01:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushant singh rajput
पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज हुई थी । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की । फिल्म में सुशांत के साथ सारा अली खान ने काम किया । दर्शकों को 'केदारनाथ' में सुशांत और सारा का काम बहुत पसंद आया । इस फिल्म ने सुशांत के लड़खड़ाते करियर को फिर से पटरी पर ला दिया है ।
विज्ञापन

2 of 5
Sonchiriya - फोटो : social media
'केदारनाथ' की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत चमक गई है । सुशांत को एक-दो नहीं बल्कि 12 फिल्में एक साथ ऑफर हुई हैं । सुशांत ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया । मुंबई मिरर से बात करते हुए सुशांत ने कहा, 'मुझे इस वक्त 12 फिल्मों के लिए निर्माताओं ने अप्रोच किया है ।'
विज्ञापन

3 of 5
Sushant Singh Rajput
वो आगे कहते हैं, 'मुझे नहीं पता मैं कौन सी फिल्म की शूटिंग सबसे पहले शुरू करूंगा। चंदा मामा दूर के और पैरालंपियन मुरलीकांत पेटकर की एक बायोपिक पर अभी भी काम चल रहा है और ये फिल्म पाइपलाइन में हैं।' बता दें कि हाल ही में सुशांत की आगामी रिलीज फिल्म 'सोनचिड़िया' का ट्रेलर रिलीज हुआ था।

4 of 5
Sushant Singh Rajput
रिलीज हुए इस ट्रेलर को दर्शकों ने सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया। इस ट्रेलर में सुशांत सिंह राजपूत बेहद दमदार किरदार के साथ नजर आए । इसके साथ सुशांत सिंह राजपूत ‘किजी और मैनी’ और ‘छीछोरे’ जैसी फिल्में साइन कर चुके हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushant Singh Rajput
'सोनचिड़िया' में सुशांत के साथ भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे । फिल्म की कहानी चंबल के डाकुओं की जिंदगी पर आधारित है । इस फिल्म के लिए पिछले दिनों सुशांत बुंदेली भाषा सीखते नजर आए थे । यह फिल्म 8 फरवरी 2019 को रिलीज होने वाली है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें