सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के विले पार्ले के श्मशान घाट पर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत के पिता, चचेरे भाई और तीन बहनें मौजूद थीं। इनके अलावा बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे भी उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में कृति सेनन, विवेक ओबेरॉय, श्रद्धा कपूर, सुनील शेट्टी, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, वरुण शर्मा राजकुमार राव और अर्जुन बिजलानी समेत कई टीवी कलाकार भी मौजूद रहे।