फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रिया चक्रवर्ती को खुद लगा था कि सुशांत की हत्या हुई है', करीबी दोस्त ने किया खुलासा

Sun, 30 Aug 2020 05:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक तरफ सीबीआई जांच कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती इस केस में चौतरफा घिरी हैं। सुशांत की दोस्त स्मिता पारिख ने खुलासा किया है कि रिया ने खुद उनसे कहा था कि ये मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का लगता है।
विज्ञापन

2 of 5
स्मिता पारिख और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/smitaglk
एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान स्मिता पारिख ने बताया कि वो सुशांत की करीबी दोस्त रही हैं। इसी वजह से वो रिया चक्रवर्ती के भी संपर्क में थीं। सुशांत का शव 14 जून को उनके फ्लैट पर मिला था। इस घटना के बाद 7 जुलाई को उनकी रिया से बात हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
स्मिता पारिख के मुताबिक, बातचीत के दौरान रिया ने कहा था कि अब उन्हें भी ऐसा लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई है। रिया ने स्मिता को ये भी बताया कि सुशांत उनसे अपनी खास बातें साझा नहीं किया करते थे। 

4 of 5
सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI, instagram/rhea_chakraborty
सिद्धार्थ पिठानी ने लगाया आरोप
सिद्धार्थ पिठानी ने हाल ही में आरोप लगाते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती शॉपिंग के लिए सुशांत सिंह राजपूत के कार्ड का इस्तेमाल करती थीं। पिठानी ने कहा कि सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने मुझे ये बात बताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक - फोटो : ANI
शनिवार को सात घंटे पूछताछ
रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शनिवार को दूसरे दिन करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। खबर है कि वह सीबीआई के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है। सूत्रों के अनुसार, रिया को सीबीआई के दो सवालों ने उलझन में डाल दिया है जिसका वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रही हैं। शनिवार को पूछताछ में एक बार फिर अधिकांश उन्हीं सवालों को दोहराया गया जो एक दिन पहले उनसे पूछे गए थे। लेकिन सीबीआई की जांच टीम रिया के जवाब से संतुष्ट नहीं है। इससे चर्चा है कि सीबीआई रिया को पोलीग्राफी टेस्ट करा सकती है।

कंगना रनौत ने खोली बॉलीवुड की 'ड्रग पार्टी' की पोल, बताया कैसे होता है ये पूरा खेल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें