फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की अधूरी फिल्म 'वंदे भारतम' का पोस्टर आया सामने, दोस्त ने लिखा- 'तुम चले गए, मैं खो गया हूं'

Mon, 22 Jun 2020 02:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
कई लोगों को सुशांत सिंह राजपूत की मौत का गहरा सदमा लगा है। वो चाहकर भी इस घटना को दिल ने नहीं निकाल पा रहे हैं। सुशांत के करीबी दोस्त संदीप सिंह का हाल भी कुछ ऐसा ही है। बीते दिनों संदीप ने अंकिता लोखंडे के नाम खुली चिट्ठी लिखी थी। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फिल्म का पोस्टर साझा किया है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत, अंकिता और संदीप - फोटो : Social Media
संदीप  सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म 'वंदे भारतम' का पोस्टर साझा किया है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही संदीप ने एक और तस्वीर साझा की जिसमें वो सुशांत के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। संदीप ने बताया है कि इस फिल्म से जरिए सुशांत निर्माता भी बनने वाले थे।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत, अंकिता और संदीप - फोटो : Social Media
संदीप ने लिखा है, 'आपने वादा किया था कि एक दिन हम बिहारी भाई इस इंडस्ट्री पर राज करेंगे और साथ ही मेरे और तुम्हारे जैसे सपने देखने वाले युवाओं का सहारा बनेंगे। आपने वादा किया था कि निर्देशक के तौर पर मेरा डेब्यू आपके साथ होगा। राज शांडिल्य ने इसे लिखा था और हम इसे एक साथ प्रोड्यूस करने वाले थे।'

4 of 5
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
संदीप ने आगे लिखा है, 'मुझे आपके विश्वास की आवश्यकता है, जो विश्वास आपने दिखाया, वही मेरी ताकत थी। अब, तुम चले गए। मैं खो गया हूं। अब आप ही बताइए कि मैं इस सपने को कैसे पूरा करूं? तुमने जैसे मेरा हाथ पकड़ रखा है, वैसे कौन होगा? मैं आपसे यह वादा करता हूं कि मैं यह फिल्म बनाऊंगा! और यह सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि होगी, जिसने लाखों लोगों को प्रेरित किया और उन्हें आशा दी कि कुछ भी संभव है!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत, अंकिता और संदीप - फोटो : Social Media
बता दें कि सुशांत, संदीप और अंकिता लोखंडे मुंबई में एक साथ रहा करते थे। बीते दिनों संदीप ने एक पोस्ट में लिखा था कि अंकिता केवल तुम ही वो थीं जो सुशांत को बचा सकती थीं। अगर तुम दोनों की शादी हो गई होती तो शायद सुशांत ये कदम नहीं उठाते।

ट्रोल्स ने कहा 'काश उसकी जगह तुम मर जातीं', अब सोनम कपूर ने दिया है करारा जवाब

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें