फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के दोस्त संदीप सिंह ने चैनल को भेजा मानहानि का नोटिस, मुआवजे के तौर पर मांगे 200 करोड़

Thu, 15 Oct 2020 02:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @sandipssingh
फिल्म निर्माता और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त माने जाने वाले संदीप सिंह ने समाचार चैनल रिपब्लिक टीवी और इसके कर्ता-धर्ता अर्णब गोस्वामी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमे के अंतर्गत संदीप ने चैनल और अर्नब से 200 करोड़ रुपये के मुआवजे और छवि धूमिल करने का कारण बताने के साथ माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने अपने नोटिस में आरोप लगाया है कि अर्नब ने उनके बारे में झूठी खबरें चैनल को फायदा पहुंचाने के लिए की थी।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म निर्माता संदीप सिंह - फोटो : ANI
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार संदीप सिंह का नाम खबरों में आता रहा है। इस मामले की जांच करने वाली एजेंसियों ने संदीप सिंह से कई बार पूछताछ भी की और इसी बीच मीडिया में भी उनका नाम खूब उछाला गया। जब मामला धीरे धीरे निपटता हुआ नजर आ रहा है तो इस केस में घसीटे गए लोग अब बदला लेने पर उतारू हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @sandipssingh
संदीप सिंह ने अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने चैनल पर संदीप की छवि धूमिल करने वाली खबरें चलाई और उन्हें रोकने के लिए पैसे की मांग की। इस मुकदमे की पूरी जानकारी संदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।

4 of 5
संदीप सिंह - फोटो : Instagram: @sandipssingh
नोटिस में कहा गया है कि चैनल ने संदीप के बारे में गलत खबरें चलाई हैं और टीवी पर होने वाली बहस और सोशल मीडिया पर बिना किसी पुख्ता सबूत के जानबूझकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा चैनल ने खबरें चलाकर मुंबई पुलिस और सीबीआई की जांच पड़ताल को भी गुमराह करने की कोशिश की है। नोटिस में यह भी लिखा है कि चैनल के ही एक व्यक्ति से उन्हें जानकारी मिली है कि संदीप सिंह की खबरों को चैनल पर चलने से तब तक नहीं रोका जाएगा जब तक वह चैनल को कुछ फायदा न पहुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram: @sandipssingh
इन सब का सूद समेत बदला लेने के लिए संदीप सिंह ने चैनल और उसके संपादक अर्नब गोस्वामी पर 200 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा किया है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि जिस तरह से सार्वजनिक तौर पर संदीप सिंह की छवि को धूमिल किया गया है, उसी तरह अर्णब इस पूरे मामले का कारण बताकर माफी भी मांगें। इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों ने दो चैनलों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग भी की है। अर्नब गोस्वामी तो नकली टीआरपी पाने का मुकदमा भी झेल रहे हैं।

पढ़ें: ऋचा चड्ढा से माफी मांगने के बाद पायल ने जारी किया नया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें