फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने किया दावा, अभिनेता ने रविवार सुबह सवा नौ बजे चेक किया था मैसेज

Wed, 17 Jun 2020 10:48 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आनंद गांधी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद हर कोई सोच रहा है कि आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया। उनके दोस्तों से लेकर करीबियों तक के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। अब सुशांत के दोस्त और फिल्ममेकर आनंद गांधी ने अभिनेता को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
आनंद गांधी ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आखिरी बार सुबह सवा नौ बजे व्हाट्सएप मैसेज चेक किया था। उनका अब कभी न चेंज होने वाला व्हाट्सएप स्टेटस दिख रहा है। आनंद गांधी कहते हैं समय बहुत ही निष्ठुर है। साथ ही उन्होंने सुशांत की मुस्कान और आंखों की तारीफ करते हुए उनकी जिंदादिली की सराहना की।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
आनंद गांधी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुशांत के बारे में लिखा कि 'वह आइडिया से ठीक उसी तरह खेला करते थे जैसे बच्चे अपने खिलौनों से। इसकी वजह यही है कि वो कुछ खोज सकें, कुछ नया ईजाद कर सकें और कुछ सीख सकें।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। निधन से पहले उन्होंने अपने दो दोस्तों को फोन किया था लेकिन दोनों ने ही फोन नहीं उठाया था। जब तक उनके एक दोस्त ने कॉल बैक किया सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पुलिस की जांच जारी है। मामले से संबंधित कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने आज सुशांत के करीबी दोस्त और निर्देशक मुकेश छाबड़ा से भी पूछताछ की। छाबड़ा ने बताया कि वो दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और वह काफी अच्छा अभिनेता था।  

सुशांत सुसाइड केस: मुकदमा दर्ज होने के बाद भंसाली ने जारी की सफाई, चार फिल्में ऑफर करने का किया दावा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें