सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
चैनल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें फॉरेंसिक एक्सपर्ट से पूछा जा रहा है कि इस पूरे केस की छानबीन में कोई संदिग्ध चीजें उन्हें मिली हैं? इस पर एक्सपर्ट ने जवाब दिया कि उन्हें एक डायरी मिली है जिसके कुछ पन्ने फटे हुए हैं। दरअसल, पहले पेज पर बीमारी का नाम लिखा हुआ है लेकिन उसके आगे के तीन-चार पन्ने गायब हैं। पता नहीं वह क्या हो सकता है और किसने वह पन्ने फाड़े होंगे! ऐसा कुछ भी कहा नहीं जा सकता। लेकिन, यह चीज उन्होंने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट में लिखी है। इसके अलावा उन्हें कोई खून के धब्बे नहीं मिले हैं और ना ही वह पंखा मुड़ा हुआ मिला है जिस पर सुशांत को लटका हुआ पाया गया।