फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनस्क्रीन 'धोनी' को मिली नई गर्लफ्रेंड, हॉलीवुड की हिंदी रीमेक में मिलेगा रोमांस का मौका

Tue, 20 Mar 2018 01:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के धोनी यानि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत फिलहाल सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हालांकि इसी बीच उन्होंने अपनी नई पार्टनर ढूंढ ली है। जी हां ये बात बिल्कुल सही है लेकिन ये पार्टनर उनकी रियल लाइफ के लिए नहीं बल्कि रील लाइफ के लिए है। खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' के हिंदी रीमेक में बतौर लीड हीरो नजर आएंगे और इसमें उनके अपोजिट मॉडल और एक्ट्रेस संजना सांघी होंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बॉलीवुड के फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा साल 2014 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' के हिंदी रीमेक के जरिए फिल्म निर्देशन के मैदान में उतर रहे हैं। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी को फाइनल कर लिया गया है। हालांकि वह इससे पहले तक कई दूसरी हीरोइनों का ऑडिशन ले चुके थे लेकिन उन्हें कोई भी पसंद नहीं आई थीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
मुकेश छाबड़ा ने खुद संजना को इस फिल्म में कास्ट करने की सूचना ट्वीट कर दी है। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहा है जबकि इस फिल्म में एआर रहमान संगीत देंगे। आपको बता दें कि संजना इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' में नजर आई थीं। उस फिल्म में संजना ने नरगिस की बहन का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

4 of 4
इसके अलावा संजना कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में संजना इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका एक छोटा पर अहम रोल था। वहीं सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों 'केदारनाथ' और 'सोन चिरैया' की शूटिंग में बिजी हैं। आपको बता दें कि मुकेश छाबड़ा 'हैदर', 'दंगल', 'रॉकस्टार', 'गैंग्स ऑफ वसेपुर' जैसी कई हिट फिल्मों के लिए कास्टिंग कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें