फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में सारा को मिल रही लाइमलाइट से परेशान हैं सुशांत सिंह राजपूत, मेकर्स से कर चुके हैं शिकायत

Sat, 01 Dec 2018 11:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
KEDARNATH
निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ जैसे जैसे रिलीज के करीब आती जा रही है इसके हीरो सुशांत सिंह राजपूत की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। सुशांत को फिल्म का प्रचार शुरू होने के दिन से ये लगता रहा है कि पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बिटिया सारा खान को प्रचार में उनसे ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
kedarnath
इसी के चलते उन्होंने अब तक सारा के साथ बैठकर फिल्म का कोई इंटरव्यू नहीं किया है। इंटरव्यू के मामले में भी सारा अली खान लगातार स्कोर कर रही हैं। उनके हर इंटरव्यू की इंडस्ट्री में चर्चा है और हर पत्रकार उनकी अच्छी हिंदी और जबर्दस्त आत्मविश्वास की तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
kedarnath
फिल्म केदारनाथ में सारा के किरदार का नाम है मंदाकिनी और उसका निक नेम मुक्कू है। सारा अपने किरदार पर भी खुलकर बातें कर रही हैं और उन्हें इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म के निर्माता निर्देशक उन पर किस तरह की पाबंदियां लगा रहे हैं। सारा को अपने किरदार के बारे में ज्यादा बताने से मना किया गया है पर इसकी उन्हें कतई परवाह नहीं है।

4 of 5
kedarnath
वहीं सुशांत खुद को इन सब बातों से असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। पिछले एक हफ्ते में कम से कम दो बार वह पहले से तय इंटरव्यूज रद्द कर चुके हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सुशांत फिल्म केदारनाथ की सारी लाइमलाइट सारा को दिए जाने से बहुत असहज हैं और इस बारे में वह फिल्म के निर्माता निर्देशकों से बात भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kedarnath - फोटो : social media
केदारनाथ के सिटी टूर की भी फिल्ममेकर्स ने योजना बना रखी है लेकिन सुशांत के इस रवैये को देखते हुए लगता यही है कि केदारनाथ की टीम फिल्म के प्रचार के लिए मुंबई से बाहर शायद ही जा पाए। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारानाथ' इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आए बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें