विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का इस्तेमाल किया है। उनके व्यवहार से ये बात साफ हो गई है। जैसे ही सुशांत से रिया की जरूरतें पूरी हो गईं, उन्होंने अभिनेता को अपनी जिंदगी से निकाल दिया। सुशांत कमरे में सोते रहते थे और रिया अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती रहती थीं।