फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रिया चक्रवर्ती की वजह से अपना बेटा खोया', सुशांत के पिता ने मुंबई पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

Sun, 09 Aug 2020 04:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत के पिता और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दावा किया कि रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के आपराधिक कृत्यों के कारण उनके इकलौते बेटे की मौत हुई। उन्होंने दाखिल किए गए हलफनामे में आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस सुशांत की मौत वाले दिन (14 जून) से ही जांच को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
रिया द्वारा पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका के जवाब में सुशांत के पिता ने कहा है कि बिहार सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है, ऐसे में रिया की याचिका का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी मुकदमे को तब ट्रांसफर नहीं किया जा सकता जब उस मामले की जांच की जा रही हो। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
केके सिंह ने कहा कि पिछले एक साल से रिया और उसके परिवार वालों द्वारा किए जा रहे आपराधिक कृत्यों के कारण उन्हें अपना बेटा खोना पड़ा। हलफनामे में केके सिंह ने यह भी कहा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस मामले को राजनीतिक बताना बेहद निंदनीय है। यह इस ओर भी इशारा करता है कि किस तरह से मुंबई पुलिस द्वारा जांच में नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को मुंबई शिफ्ट करने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में 11 अगस्त को सुनवाई करेगा। वहीं, केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि यह मामला अब सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, मामले की जांच के लिए सीबीआई ने स्पेशल टीम का गठन किया है और इसकी जांच भी शुरू कर दी है। सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें रिया, उनके पिता इंद्रजीत, भाई शोविक, मां संध्या, सैमुअल मिरांडा, सुशांत के हाउस मैनेजर और सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी के नाम शामिल हैं। सीबीआई ने भी सुप्रीम कोर्ट से निवेदन किया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत मामले में उन्हें पक्षकार बनाया जाए।

'बिग बॉस 14' का काउंटडाउन शुरू, रिलीज हुआ पहला टीजर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें