फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्री के किन लोगों से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत? प्रशंसकों ने पूछा नाम तो शेखर कपूर ने दिया ये जवाब

Wed, 17 Jun 2020 01:44 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक शेखर कपूर ने खुलासा किया कि कई महीनों पहले सुशांत सिंह राजपूत उनके साथ फिल्म 'पानी' करने वाले थे। फिल्म के लिए सुशांत ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। हालांकि किसी वजह से फिल्म नहीं बन पाई। शेखर कपूर और सुशांत सिंह राजपूत फिल्म को लेकर घंटों बातें किया करते थे। फिल्म जब नहीं बन पाई तो सुशांत फोन पर ही कई बार रो पड़े। शेखर कपूर ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें पता है किन लोगों की वजह से सुशांत इतने परेशान थे। निर्देशक के इस ट्वीट के बाद कई प्रशंसकों ने उनसे उनके नाम पूछे। अब शेखर कपूर ने इसका जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शेखर कपूर ने सुशांत को याद करते हुए ट्वीट किया था कि 'मुझे पता है तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे पता है जिन लोगों ने तुम्हें नीचा दिखाया। तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोए भी थे। काश मैं पिछले छह महीने तुम्हारे साथ होता। काश तुम मुझ तक पहुंचते। जो भी हुआ वो उनके कर्म थे, तुम्हारे नहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शेखर कपूर को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'सर अगर आपको सच्चाई पता है तो उसे बता दीजिए। कई दूसरे लोगों की जान बच जाएगी।' एक अन्य यूजर ने कहा कि 'आपको उस लॉबी के खिलाफ बोलना चाहिए।'

4 of 5
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स के लगातार ट्वीट्स के बाद शेखर कपूर ने लिखा 'कुछ लोगों का नाम लेने का कोई फायदा नहीं है। वो खुद एक उत्पाद की तरह हैं और 'सिस्टम' के शिकार हैं। अगर आप वाकई परवाह करते हैं, अगर आप वाकई गुस्से में हैं तो उस सिस्टम को सही करने की कोशिश करें। कोई अकेला नहीं बल्कि यहां सभी को जुटना होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा इंस्टाग्राम लाइव के दौरान शेखर कपूर ने बताया कि 'पानी में सुशांत गोरा का किरदार निभाने वाले थे। वो मेरे साथ प्रोडक्शन डिजाइन की मीटिंग में होता था। फिर वीएफएक्स की मीटिंग में होता था, वर्कशॉप में भी होता था। उसमें सीखने की जबरदस्त ललक थी और उसके अंदर चीजों को लेकर ऐसी उत्सुकता थी जो आपको बच्चों में देखने को मिलती है।'

चीन से हुई झड़प में शहीद जवानों को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, देखें किसने क्या कहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें